फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP leader expelled from party after obscene video went viral in Siddharthnagar

Siddharthnagar News: अश्लील वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, सोशल मीडिया पर फैली चर्चा

Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करते जिला उपाध्यक्ष को भाजपा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अश्लील वीडियो बांसी क्षेत्र के एक कमरे का होना बताया जा रहा है। जिसका बांसी समेत पूरे जिले के राजनीतिक गलियारों व चौराहों पर तेजी से चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
BJP leader expelled from party after obscene video went viral in Siddharthnagar
भाजपा पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष पद से गौरी शंकर अग्रहरि को निष्कासित किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक गोविंद नारायण शुक्ल ने सोमवार को जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष द्वारा पार्टी की मर्यादा के प्रतिकूल आचरण सामने आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के शिकायती पत्र के आधार पर और क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बांसी कस्बा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि का एक अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जिला उपाध्यक्ष एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है।

रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह अश्लील वीडियो करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी की छवि धूमिल होते देख भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को मामले से अवगत कराया।


इसके बाद पार्टी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करते जिला उपाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अश्लील वीडियो बांसी क्षेत्र के एक कमरे का होना बताया जा रहा है। जिसका बांसी समेत पूरे जिले के राजनीतिक गलियारों व चौराहों पर तेजी से चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed