फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP is dual character and nurturer of capitalists: Naresh Uttam

दोहरे चरित्र और पूंजीपतियों की पोषक है भाजपा : नरेश उत्तम

Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP is dual character and nurturer of capitalists: Naresh Uttam
बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दोहरे चरित्र और पूंजीपतियों की पोषक है भाजपा : नरेश उत्तम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है और यह सिर्फ पूंजीपतियों की पोषक है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर सत्ता आई भाजपा की सरकार में किसानों को उपज की कीमत नहीं मिल पा रही है। वह बीएसए ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
सपा के किसान-नौजवान पटेल यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। बीएसए ग्राउंड में सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र का विकास ठप हो गया। जबकि सपा की सरकार में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सर्वाधिक कार्य किए गए। कहा कि सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में कई कार्य किए गए, लेकिन भाजपा राज में सिर्फ बातों से बिजली बनाई जा रही है। कोरोना काल में समाज के सभी वर्ग से रकम लेने के बावजूद संक्रमण की रोकथाम करने और लोगों की जान बचाने में भाजपा सरकार नाकाम रही। कोरोना के नाम पर भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसका सपा की सरकार बनने पर पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आई तो किसानों की उपज की कीमत लागत से डेढ़ गुना देंगे, महिलाओं को पेंशन और नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देंगे। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने समाज को दो वर्ग में बांट दिया। एक में कुछ पूंजीपति हैं और दूसरे वर्ग में बेहद गरीब तबके के लोग शामिल हैं। समाज को बांटकर ही सत्ता पाने का भाजपा दोबारा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, एमएलसी सनी यादव, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, केके सचान, पूर्व विधायक विजय पासवान ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, विभा शुक्ला, मणेंद्र मिश्र, विजय यादव, खुर्शीद अहमद, सुभांगी द्विवेदी सहित कई सपाई मौजूद रहे। इससे पहले लोहरौली में रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, असनहरा में रामफेर यादव, जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। ककरही पुल पर सपा नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया ने पटेल यात्रा का स्वागत किया। वहीं बांसी में नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी तथा पूर्व नपा अध्यक्ष व समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राईनी ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट कर स्वागत किया। शोहरतगढ़ में उग्रसेन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अधिवक्ता महासभा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्घ यादव व सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed