फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP is a false party, betrayed farmers, youth and women: Satish

झूठी पार्टी है भाजपा, किसानों, नौजवानों और महिलाओं को दिया धोखा : सतीश

Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP is a false party, betrayed farmers, youth and women: Satish
झूठी पार्टी है भाजपा, किसानों, नौजवानों और महिलाओं को दिया धोखा : सतीश
विज्ञापन

बीएसए ग्राउंड में बसपा की रैली में बोले राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार में दलित, मुस्लिम व पिछड़ों के साथ ही ब्राह्मणों को भी निशाना बनाया गया, उनका इनकाउंटर और हत्याएं हुईं। विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेने के लिए ब्राह्मण समाज तैयार है और बसपा के साथ खड़ा है। ये बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बीएसए ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सौ ब्राह्मणों का इनकाउंटर हुआ और पांच सौ ब्राह्मणों की हत्याएं हुईं। निर्दोष खुशी दुबे जेल में बंद है। जेल में बंद रेनू शर्मा की मौत हो गई और उसका शव ही बाहर निकला। हाथरस की बेटी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव भी परिजनों को नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सपा, भाजपा एक सिक्के के दो पहलू
सपा दंगे कराती है, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा सरकार ने सब कुछ बेच दिया। हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रही है, लेकिन विकास के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। कोरोना काल में लोगों ने बिना इलाज के दम तोड़ दिया। लाशों का दाह संस्कार नहीं हो पाया और उन्हें नदियों में बहा दिया गया। भाजपा सरकार झूठ बोलने और धोखा देने का कार्य करती है, उसने युवाओं, किसानों और महिलाओं के संबंध में किए वादे पूरे नहीं किए। किसानों की भूमि लेने के लिए काला कानून लाया गया, जो बाद में वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव शुरू होने से पहले सपा और आरएसएस के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में अराजकता फैलाकर चुनाव में लाभ लेने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद से ही प्रदेश में चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती की सरकार में विकास कार्य तो होते ही हैं, कानून व्यवस्था भी दुरुस्त रहती है। वे अपराध करने पर अपनी पार्टी के सांसद तक को जेल भेजवाने में देर नहीं करतीं।
उन्होंने बसपा के कपिलवस्तु से प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, शोहरतगढ़ से राधेरमण त्रिपाठी और बांसी से राधेश्याम पांडेय को जिताने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या, शमीम अहमद आदि ने भी संबोधित किया।

सतीश चंद्र मिश्र के पुत्र भी चुनाव प्रचार में उतरे
जिले की चुनावी जनसभा में पहली बार बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के पुत्र कपिल मिश्र भी मंच पर नजर आए और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान बेकार और बेरोजगार हो गए। मायावती की सरकार में युवाओं को रोजगार की गारंटी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed