फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp government promoting sanskrit language

Siddharthnagar News: संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार

Wed, 28 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
bjp government promoting sanskrit language
बांसी के मुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की छात्रा को स्मार्ट फोन देते विधायक जय प्रत - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार
विज्ञापन

बांसी। समस्त भाषाओं की जननी संस्कृत है। अति प्राचीन भाषा होने के नाते हमारे वेद, पुराण आदि धार्मिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में ही हैं। भाजपा सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।
ये बातें विधायक जयप्रताप सिंह ने कहीं। वे क्षेत्र के एकडेंगवा स्थित मुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय पर आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। पूर्व की सरकारों ने इसकी अनदेखी की, जिससे इसके प्रति लोगों की रुचि कम हो गई। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वाराणसी, अयोध्या व ऐसे संस्कृत विद्यालयों से लोग शिक्षा प्राप्त कर आईएएस, पीसीएस, पीएचडी आदि जैसे ऊंचे पद को प्राप्त कर रहे हैं। हमारे देश भारत से ही संस्कृत भाषा की उत्पत्ति हुई, लेकिन इसे जर्मनी में सबसे अधिक पढ़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक, पूर्व प्राचार्य यशदेव प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार स्मार्ट फोन, स्कॉलरशिप आदि देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य द्विजेंद्र मणि त्रिपाठी, कवि राकेश त्रिपाठी, प्राचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रदीप चौरसिया, सहायक अध्यापक, बलराम प्रसाद मिश्र, डॉ. सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. बृजेश कुमार शुक्ल, जगदंबा प्रसाद ओझा, सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव शुक्ल, संजय चौहान मौजूद रहे।
नई तकनीक की जानकारी देगा स्मार्ट फोन
राम भरोसे पांडेय डिग्री कालेज खजुरिया में सांसद ने बांटे स्मार्ट फोन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के माध्यम से प्रदेश के ढाई करोड़ स्नातक छात्रों को स्मार्ट फोन देगी। छात्रों को स्मार्ट फोन के माध्यम से नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने बांसी क्षेत्र के राम भरोसे पांडेय डिग्री कालेज खजुरिया में स्नातक छात्रों में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में कहीं।

सांसद ने छात्रों से संवाद करते हुए बताया कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षण कार्य काफी प्रभावित रहा। आगे से शिक्षण कार्य वाधित न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने यह योजना बनाई। इस अवसर पर प्रबंधक इं. रमाकांत पांडेय, इं. दुर्गेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. सबीहा नुजहत फातमा, दुर्गा तिवारी, मुमताज अहमद, फतेह बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed