{"_id":"65be01339f82131a8e0b7cc9","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-at-siddharthnagar-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा हड़कंप
Sat, 03 Feb 2024 02:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में बांसी थाना क्षेत्र के पास शुक्रवार रात लगभग 12 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी की। शनिवार को सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहुरिया निवासी राम कुमार उर्फ श्रीराम( 32) पुत्र स्व जयराम हलवाई का कार्य करता है। वह शादी विवाह आदि कार्यक्रम में खाना बनाता था। शुक्रवार को दिन में बारह बजे बाइक लेकर घर से निकलकर बासी में किसी शादी विवाह में खाना बनाने गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार लगभग रात बारह बजे बाइक लेकर बांसी से घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही बासी से कुछ दूरी पर गया। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे को राहगीर देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पुलिस पहुचकर उसे उठा कर बांसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी। परिजन इस खबर को सुनकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। घटना से पूरे गांव में मातम छा गयाहै।