{"_id":"62d062ed65c81b310e48495d","slug":"bike-rider-killed-in-accident-boy-injured-siddharthnagar-news-gkp4436953188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बालक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बालक जख्मी
सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर के पास बुधवार को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक नौ वर्षीय बालक जख्मी हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
चिल्हिया क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 के टोला रुद्रपुर निवासी छोटू उर्फ अशफाक (18) पुत्र इसरार और सद्दाम (9) पुत्र असगर एक ही बाइक से बुधवार को बर्डपुर किसी काम से जा रहे थे। अभी वह सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।