{"_id":"616b0fbb0c709d716d42862b","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp413095494","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पथरा। थाना क्षेत्र के नोनहवाडीह गांव के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के वक्त युवक अपने घर लौट रहा था।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी पाठक के गौरीडीह निवासी प्रेमचंद पांडेय (18) पुत्र श्रीकांत पांडेय शुक्रवार रात आठ बजे पथरा बाजार की तरफ से अपने घर गौरीडीह जा रहे थे। वह सेहरी बुजुर्ग के नोनहवाडीह गांव के पास पहुंचे थे कि वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
प्रेमचंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासी लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है।