फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike rider died in accident

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 26 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
इटवा थाना क्षेत्र के कहरिया पुल के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास मंगलवार देर शाम एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मनिकौरा निवासी गांव ओमप्रकाश वर्मा (40) मंगलवार को इटवा आए थे। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे वह इटवा से मनिकौरा अपने गांव वापस जा रहे थे। अभी करहिया तिराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि लाश काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed