{"_id":"61a3b87ab8d65a177c22605d","slug":"bike-collided-with-electric-pole-two-seriously-injured-siddharthnagar-news-gkp417969752","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी ऊर्फ झुंगहवा गांव में शनिवार रात बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर अलग हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के शिवदुलारे डीह के रहने वाले चीनके (45) और लवटूराम (30) शनिवार रात किसी कार्य से बाइक से कठेला गए थे। रात में लगभग नौ बजे घर वापस लौटते समय खैरी उर्फ झुंगहवां में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों लोगों के पैर टूट गए हैं। लवटूराम की स्थिति काफी गंभीर है और परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।