फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike collided with bridge, one dead, one injured

Siddharthnagar News: पुल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक जख्मी

Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with bridge, one dead, one injured
मृतक दिनेश चौहान की फाइल फोटो। 
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर चौराहे के पास सोतवा नाले पर बने पुल की रेलिंग से रविवार देर रात एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे मेें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अपने चाचा की शादी में बरात जा रहा था। पुलिस ने परिजनों के निवेदन पर लाश का पंचनामा भरवाकर लाश परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के तालकुंडा ग्राम पंचायत के केवटलिया टोले से रमापति चौहान के पुत्र चंदन चौहान की बरात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेडिय़ा में बलिराम चौहान की पुत्री बबिता चौहान से विवाह के लिए जा रही थी। दूल्हे चंदन चौहान का चचेरा भाई दिनेश चौहान (22) पुत्र लवकुश चौहान अपने बुआ के लड़के अरुण चौहान (20) पुत्र सुदई निवासी बामडीह थाना त्रिलोकपुर के साथ बाइक से बरात जा रहा था। रात लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौराहे से आगे सोतवा नाले पर बने पुल पर पहुंचे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल के पूर्वी छोर के उत्तरी दिशा में रेलिंग से टकरा गई। जिसके बाद दिनेश के सिर व पेट में बहुत अधिक चोट लगी व अरुण के दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कट कर गिर गई। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय ने डायल-112 व शोहरतगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी और एंबुलेंस को बुलवाकर दोनों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनेश की रास्ते में ही मौत हो गई और अरुण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सिद्धार्थनगर पुलिस ने परिजनों की मांग पर बिना पीएम करवाए लाश का पंचनामा भरवाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को लाश का अंतिम संस्कार बानगंगा नदी के घाट पर किया गया। इस संबंध में सिद्धार्थनगर एसएचओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर बिना पोस्टमार्टम करवाए लाश का पंचनामा भरवाकर लाश को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

---
शादी की खुशी में मौत से छा गया गम
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा ग्रामपंचायत के केवटलिया टोले में हर्षोल्लास का माहौल में एकाएक गम में बदल गया। दूल्हे के भतीजे की मार्ग दुर्घटना में मौत ने पूरे माहौल को गमगीन बना दिया। केवटलिया निवासी लवकुश चौहान के भाई रमापति चौहान के पुत्र चंदन चौहान की शादी सोमवार को थी। चंदन का विवाह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेडयि़ा के बलिराम चौहान की पुत्री बबिता चौहान से हो रहा था और बरात वहीं जा रही थी। मृतक दिनेश चौहान व उसके बुआ का लड़का अरुण चौहान पहले बोलेरो में बैठकर बरात जाने की तैयारी में थे, लेकिन अचानक दोनों ने बाइक से बारात जाने का निश्चय किया। परिजनों ने मना भी किया, लेकिन दोनों नहीं माने और बाइक से ही निकल गए। शोहरतगढ़ के गनेशपुर के पास सोतवा नाले पर बने पुल के पूर्वी छोर पर रेलिंग में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए और दिनेश की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed