{"_id":"6276aeccd0b2337a8d0f33b7","slug":"bhakiyu-submitted-memorandum-warned-of-agitation-siddharthnagar-news-gkp436056265","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
बांसी। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) गुट की पंचायत शनिवार को बांसी ब्लॉक परिसर में हुई। इस दौरान छह मांगों का पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। सभी मांगों का समय से निस्तारण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
पत्र में ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित वर्ष 2019-2020 से अब तक कराए गए कार्य व प्रगति की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। राज्य वित्त व केंद्र वित्त (प्रथम) के खाते से अब तक का कार्य किस-किस परियोजना के तहत हुआ है, वह और प्रत्येक कार्य पर होने वाले खर्च की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मनेरगा के तहत कितने मानव दिवस का कार्य दिया गया है, उसकी जानकारी मांगी गई है।
कहा कि बडरहघाट में पंचायत भवन का निर्माण कार्य मानक से नहीं हो रहा है, मानक की छायाप्रति उपलब्ध कराई जाए और निर्माण में लगे सामान की जांच हो। नाली, इंटरलाकिंग, सीसी रोड, पशु शेड कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि मांगों के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ और किसानों की लड़ाई संगठन लड़ रहा है।
विज्ञापन
इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मांगे समयबद्ध तरीके से नहीं पूरी की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विपत पासवान, रहमत अली, बरकत उल्ला, जगन्नाथ मौर्या, अशर्फी नाथ, रंजीत कुमार, इम्तियाज, अनीश खान आदि मौजूद थे।