फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhakiu sent letter to pm

भाकियू ने पीएम को भेजा सात सूत्री ज्ञापन

Wed, 17 May 2017 10:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 17 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। 
विज्ञापन

भाकियू (भानू गुट) के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोरखपुर-बढ़नी से गोंडा रूट पर पंजाब के लिए ट्रेन का संचालन किया जाए, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं, तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 घंटे बिजली आपूर्ति कटौती मुक्त कराई जाए, किसानों के फसलों की मूल्य लागत का 100 प्रतिशत जोड़ कर मूल्य तय किया जाए, 31 दिसंबर के पहले सभी किसानों का फसली ऋण माफ किया जाए, 60 वर्ष के ऊपर के सभी किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन दी जाए। इसके अलावा पोखरे की खुदाई और सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की भी मांग की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निराला मौर्या, तहसील प्रभारी सुंदरराम यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबली, रामकरण, कृष्णा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
शोहरतगढ़ (ब्यूरो)। तहसील परिसर में चल रहा भाकियू (अराजनैतिक गुट) के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को एसडीएम अरुण कुमार सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, डीएपी उर्वरक का रेट 575.50 रुपये करने, प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने, राशन वितरण को ठीक ढंग से कराने, बुढ़पार से मुड़िला खुर्द तक नहर खुदाई का मुआवजा कास्तकारों को देने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ता तीन दिनों से तहसील परिसर में धरनारत थे। बुधवार को एसडीएम के आश्वासन पर पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए धरना समाप्त किया। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार, जंगबहादुर, सर्वजीत प्रसाद, कन्हई प्रसाद, जंगीलाल, घनश्याम चौधरी, कंचन, लालजी, इसलावती, रामअचल, शिवराज, शिवचरन, शांति, जोगमती व सविरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed