फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhagwan chitrgupta worshipped

Siddharthnagar News: कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा की

Wed, 15 Nov 2023 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
bhagwan chitrgupta worshipped
फोटो- शहर की खबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार को यम द्वितीया के मौके पर लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया। कलम दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घर में भगवान चित्रगुप्त के सामने लोगों ने धूप, अगरबत्ती जलाई और पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई एवं श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के चित्रगुप्त मंदिर पर सामूहिक कलम दवात पूजा, हवन आदि का कार्यक्रम कराया गया। इसमें नगर के तमाम लोगों ने कलम दवात की पूजा की। मुख्य यजमान केशव कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मंजू श्रीवास्तव की अगुवाई में पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार, कायस्थ परिवार के लोग दीपावली के दिन से कलम का प्रयोग करना बंद कर देते हैं। यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं कलम दवात की पूजा करने के बाद ही कलम का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केएम लाल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लाल आनंद प्रकाश, मंदिर समिति के अध्यक्ष देवानंद श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed