फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   beat for not giving money

नहीं दी रिश्वत तो कर दी पिटाई

Fri, 08 Jul 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
beat for not giving money
विजय कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नहीं दी रिश्वत तो कर दी पिटाई
विज्ञापन

- आवास देने के एवज में एक कर्मी के कहने पर वसूली करने गए थे दो युवक
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत के सिकौथा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। आवास बनाने के लिए मिली धनराशि में रिश्वत न देने पर दो युवकों ने लाभार्थी की पिटाई कर दी। वह लहूलुहान हो गया। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के सिकौथा में शुक्रवार को हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर सिकौथा निवासी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव के दो युवक घर आए और दस हजार रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि आवास की दूसरी किस्त मिल चुकी है। लेकिन इसका पैसा नहीं मिला है। धनराशि समय से दे दो। पैसा नहीं देने पर पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करते मारपीटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने उसका इलाज कराया। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा का कहना है कि मामले में गांव के दो युवकों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed