{"_id":"64bad146a35341eb4009d9e4","slug":"be-vigilant-about-dealing-with-floods-and-loss-of-lives-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-1833-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने एवं जनहानि को लेकर रहे सतर्क : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने एवं जनहानि को लेकर रहे सतर्क : डीएम
Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जूड़ीकुइयां में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन हुआ। डीएम ने उपस्थित लोगों को बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने के साथ ही समय से पहले जरूरी सामग्रियों का उचित प्रबंध करने को कहा।
जिलाधिकारी ने बाढ़ से पहले लोगों को पशुओं के चारे का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। खुद के लिए राशन, उचित स्थान का चयन, बिजली कटने के दौरान मोमबत्ती आदि के बारे में पहले से तैयार रहने को कहा। प्रशासन बाढ़ प्रबंधन को लेकर पूरी तरह तैयार है। बाढ़ के दौरान सर्प दंश व अन्य किसी दुर्घटना में जन हानि रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चौपाल में लोगो ने बाढ़ के दौरान जर्जर सड़कों के निर्माण के साथ ही शाहपुर भोजपुर बांध में बिजौरा के पास गैप को भरवाए जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेंंद्र कुमार, तहसीलदार आनंद ओझा, प्रमोद तिवारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, महबूब आलम, हरी बाबा मौजूद रहे।