फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   B.Com seats in the university are full, opportunity in Buddha Vidyapeeth

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में बीकाॅम की सीटें हुईं फुल, बुद्ध विद्यापीठ में अवसर

Mon, 28 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
B.Com seats in the university are full, opportunity in Buddha Vidyapeeth
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बीकाम की सीटें फुल हो गई हैं। विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बीकाम के लिए प्रवेश बंद हो गया है, लेकिन शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में बीकाम करने का अवसर है। इसी सत्र में शहर में बीकाम की पढ़ाई की सुविधा मिली है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य संकाय में बीकाम की 60 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि कला संकाय के विषयों की सीटें रिक्त होने के कारण फिर से आवेदन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय में बीकाम की पढ़ाई के प्रति अधिक रुझान दिखी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश बंद होने के बाद शहर के महाविद्यालय में बीकाम में प्रवेश शुरू हुआ है, जबकि इसके पहले बीकाम की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर जाना ही विकल्प था।
विज्ञापन

बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीकाम में 180 सीटों पर प्रवेश शुरू हुआ है। फिलहाल 15 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। फिलहाल छात्र-छात्राओं की संख्या कम है, जबकि कोर्स संचालित करने के लिए और छात्र-छात्राओं की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीजी कोर्स में भी शुरू हुआ प्रवेश
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में इस बार हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में प्रवेश शुरू हुआ है। तीनों विषयों में 60-60 सीटों हैं। इनमें सभी विषयों में 12 से 15 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ है। पहली बार पीजी काेर्स शुरू हुआ है, इसलिए आसानी से प्रवेश मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed