फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Basti defeated Gonda by 45 runs and made it to the finals.

Siddharthnagar News: बस्ती ने गोंडा को 45 रनों से हरा कर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 31 Oct 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Basti defeated Gonda by 45 runs and made it to the finals.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते ​खिलाड़ी। संवाद
- अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ने फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

- मैच के मैन ऑफ द मैच बने अब्दुल काशिफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में खैर क्रिकेट अकादमी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा को 45 रनों से हरा दिया। गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट लेने पर अब्दुल काशिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में से 25.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 134 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें राहुल भारद्वाज ने 34 रन, अमित पाल ने 21 रन व जावेद ने 19 रनों का योगदान दिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा की तरफ से अमन शुक्ला ने चार व अंकुर आजाद ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा की पूरी टीम ने 28.5 ओवर में 89 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिसमें गोंडा की तरफ से सौरभ पांडेय ने 17 रन, गुलाम फरीद ने 12 रन व अभिषेक यादव ने 11 रनों का योगदान दिया। खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती की तरफ से अब्दुल काशिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट, जबकि सत्यम और राहुल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच को जीतकर खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती ने फाइनल मैच में जगह बनाई दो नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लेने पर अब्दुल काशिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान साबिर अंसारी, सफीकुर रहमान, शमशु जमा खान, प्रयाग यादव, विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, बशीर अहमद, सुनील त्रिपाठी, अजीत अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed