{"_id":"5f5e50348ebc3e98206676a2","slug":"basic-education-is-not-good-siddharthnagar-news-gkp365437075","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति खराब
सीएम, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के गृह जनपद की समीक्षा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा करेंगे
13 जिलों में समीक्षा के लिए लखनऊ से नामित हुए अफसर
संतोष श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। प्रदेश स्तर पर बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के गृह जनपद सहित प्रदेश के 15 जिले फिसड्डी साबित हुए हैं। प्रदेश स्तरीय समीक्षा में 15 जिले शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिल पाए गए। सीएम और मंत्री के जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में कहां कमी रही, इसकी समीक्षा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा स्वयं करेंगे। जबकि 13 जिलों के लिए अलग-अलग अफसरों को नामित किया गया है।
सूबे की योगी सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग में मंत्री बदलने के बाद भी योजनाओं, कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के 15 जिलों में बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति समीक्षा अंसतोषजनक पाई गई है। इसके फलस्वरूप निदेशालय स्तर से जनपद वार अफसरों को नोडल अफसर नामित करते हुए 15 दिवस के भीतर स्थलीय निरीक्षण, समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन जिलों की प्रगति असंतोषजनक
खराब प्रगति वाले जिलों में गोरखपुर, सिद्धार्थनगर समेत मथुरा, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, बलिया, कुशीनगर, गाजीपुर, महोबा, आगरा, ललितपुर, कानपुर देहात, बहराइच शामिल हैं। गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जिले में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद स्वयं समीक्षा करने आएंगे। इनके संभावित कार्यक्रमों के मद्देनजर स्थानीय महकमा तैयारियों में जुट गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
नोडल अफसर डीएम, सीडीओ से संपर्क करने के साथ ही बीएसए की ओर से की जा रही साप्ताहिक समीक्षा बैठकों की नियमितता एवं गुणवत्ता की समीक्षा, जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम क्रियाशील होने की स्थिति ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर विभागीय समन्वय की समीक्षा, दो विद्यालयों में एमडीएम, खाद्यान्न वितरण एवं कन्वर्जेंस कास्ट वितरण, यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तक वितरण और ई-पाठशाला की समीक्षा, एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण जैसे बिंदु शामिल हैं।