फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bartbari began arriving at the fair Shopper

भारतभारी मेले में पहुंचने लगे दुकानदार

Mon, 16 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
 भारतभारी मेले के कार्तिक पूर्णिमा ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 21 नवंबर से शुरू होने वाले मेले में दुकान सजाने के लिए दुकानदार अभी से पहुंचने लगे हैं, वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एक पखवारे तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न जगहों से लोग अपनी दुकान व अन्य प्रतिष्ठान लेकर पहुंच चुके हैं। यहां रामलीला का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

सरोवर के किनारे स्थित मंदिर को सजाया जा रहा है। लखनऊ, बनारस, कोलकाता, कानपुर, गोरखपुर सहित कई शहरों से सर्कस, थियेटर, खिलौना, फर्नीचर आदि की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंद शहर के मशहूर खजलों की दुकानें यहां पूरी तरह सज गई है। बुलंद शहर से खजले की दुकान लेकर आए दुकानदार बुद्धिराम ने बताया कि वे इस मेले के महत्व को लेकर काफी खुश हैं।
यहां पर जुटने वाली भीड़ के चलते उनकी बिक्री अच्छी खासी हो जाती है। बांसी से आए दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह की बिक्री का सामान लेकर अपने साथ आते हैं।

जादूगर हसंराज ने बताया कि जादू की कला के कद्रदान यहां ज्यादा हैं। इसलिए उन्हें कला दिखाने में आनंद आता है और कमाई भी खूब होती है।
अयोध्या से आए जनरल स्टोर के दुकानदार ने कहा कि महिलाओं की भीड़ को देखते हुए हर बार जनरल स्टोर की दुकान लेकर आते हैं। होटल व्यवसायी झिनकन, कमाल अहमद, दिलीप कुमार सोनी ने भी मेले से काफी उम्मीदें जताई। उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने मेले के संबंध में बताया कि प्रशासन की तरफ से मेले में सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आगंतुकों के लिए ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है।
पेयजल व साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां अस्थाई पुलिस चौकी का भी निर्माण किया गया है। कई थानों की पुलिस मेले में गश्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed