{"_id":"63ac866aeb81ee56d9271454","slug":"barpheelee-havaon-ne-badala-mausam-ka-mijaaj-badhee-galan-siddharthnagar-news-gkp4624735180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी गलन
Thu, 29 Dec 2022 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:55 PM IST
सार
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है, जबकि 48 घंटे बाद ठंड में कुछ और गिरावट हो सकती है। हल्का कोहरा रहेगा, धूप निकलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के बाहर के गेट पर ठंड में अलाव पर हाथ सकते लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई। धूप नहीं निकली और गलन के कारण के लोग ठिठुरते रहे। दिन-रात के तापमान में मात्र 6 डिग्री का अंतर होने और उत्तर पश्चिमी हवा की रफ्तार करीब 25 किमी प्रति घंटा रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। दूसरे दिन तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। इस कारण लोगों को ठंड से पर्याप्त राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेलियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान 9 डिग्री सेल्सियस हो गया था। अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। धूप नहीं होने के कारण ठंड का असर अधिक रहा। ठंड के कारण चौक-चौराहों पर चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है, जबकि 48 घंटे बाद ठंड में कुछ और गिरावट हो सकती है। हल्का कोहरा रहेगा, धूप निकलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्र के नजदीक होने के नाते आसपास के इलाकों में इन दिनों ठंड का असर अधिक हो गया है। सुबह कोहरा छाया रहा। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण, जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। ब्लॉक मुख्यालय, पीएचसी, भनवापुर, मन्नीजोत चौराहा, सीएचसी सिरसिया, रमवापुर राउत, चिताही आदि सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तहसीलदार डुमरियागंज अरुण वर्मा ने कहा कि भनवापुर ब्लॉक मुख्यालय व अस्पतालों पर अलाव की व्यवस्था खंड विकास अधिकारी करेंगे। तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाया जा रहा है।