फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bar election

बार चुनाव ः 24 सितंबर को नामांकन, 4 नवंबर को चुनाव

Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bar election
24 को नामांकन, चार नवंबर को मतगणना
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की चुनाव तिथि घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की चुनाव तिथि की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई।
प्रवर समिति के अध्यक्ष एसपी राही की अध्यक्षता में हुई बैठक यह निर्णय लिया गया है कि 24 से 27 सितंबर के बीच पर्चा दाखिल किया जाएगा। वापसी एवं जांच के लिए 28 सितंबर, मतदान तीन नवंबर को होगा। चार नवंबर को मतगणना के साथ साथ परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें राम शंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह को अध्यक्ष, रमेश कुमार पांडेय को सह संचालक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सदस्य के रूप में नागेंद्र कुमार त्रिपाठी, शकूर मोहम्मद, द्विजेंद्र मणि त्रिपाठी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। अधिवक्ता रमेश पांडेय ने बताया कि सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का वर्तमान कार्यकाल चार नवंबर को समाप्त हो रहा है।

कार्य बहिष्कार कर किया विरोध
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भार्गव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इस बीच अधिवक्ताओं ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की कार्यशैली के विरोध में कार्य बहिष्कार किया गया। साथ ही मामले की जानकारी डीएम को दी गई। बताया गया कि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। महामंत्री अंजनी कुुमार दुबे, कृपाशंकर त्रिपाठी, अंकित चौधरी, अजय कुमार पांडेय, दिव्य प्रकाश शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, उमेश मिश्रा, प्रभाकर दुबे, चंद्र प्रकाश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed