{"_id":"6229eee5f39bb2639e2434ac","slug":"bansi-election-result-2022-siddharthnagar-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar Election Result 2022: आठवीं बार जीते कैबिनेट मंत्री जय प्रताप ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ एक बार हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar Election Result 2022: आठवीं बार जीते कैबिनेट मंत्री जय प्रताप ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ एक बार हारे
Thu, 10 Mar 2022 05:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Mar 2022 05:59 PM IST
सार
जय प्रताप सिंह ने वर्ष 1989 में राजनीति में कदम रखने के बाद लगातार पांच चुनावों में जीत हासिल की। उसके बाद एक हार का सामना किया। इसके बाद उन्होंने पुन: जीत की हैट्रिक लगा दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने आठवीं बार चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। 33 साल के राजनीतिक कॅरियर में वे नौ चुनाव लड़े, जिसमें आठ बार जीते, जबकि एक बार हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
बांसी राजघराने की पहचान वाले जय प्रताप सिंह ने वर्ष 1989 में इस सीट पर निर्दल कब्जा जमाया, जो अब तक उनका कब्जा बना हुआ है। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो जय प्रताप सिंह ने पहला चुनाव वर्ष 1989 में निर्दल लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी नर्वदेश्वर शुक्ला को भारी अंतर से हरा दिया और तत्कालीन भाजपा विधायक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह 1991 में भी निर्दल ही चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी परमात्मा प्रसाद पांडे से कड़ी चुनौती के बाद भी चुनाव जीतने में सफल हो गए थे। फिर उन्होंने वर्ष 1993 के चुनाव में भाजपा का दामन थाम लिया और इस चुनाव में उन्होंने सपा-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी लालजी यादव को चुनाव हराया। इसके बाद जय प्रताप सिंह की जीत का सिलसिला वर्ष 1996, 2002 के विधानसभा चुनाव तक जारी था।
विज्ञापन
वर्ष 2007 के चुनाव में इन्हें सपा के लालजी यादव ने हार का स्वाद चखाया। इसके बाद वह पुन: वर्ष 2012 व 2017 का चुनाव जीतने में सफल हुए। 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर पहले आबकारी, उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2022 का चुनाव भी वह सपा के नवीन उर्फ मोनू दूबे से भारी अंतर से जीत गए हैं।
जय प्रताप सिंह ने वर्ष 1989 में राजनीति में कदम रखने के बाद लगातार पांच चुनावों में जीत हासिल की। उसके बाद हार का सामना किया। इसके बाद उन्होंने पुन: जीत की हैट्रिक लगा दी है।