फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Balrampur's team reached the semi-finals

सिद्धार्थनगर: सेमीफाइनल में पहुंची बलरामपुर की टीम

Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Balrampur's team reached the semi-finals
शाह ग्राउंड में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को क्वार्टर फाइनल खेलतीं टीमें। 
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के शाह ग्राउंड के में आयोजित आठ दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में इटवा को हराकर बलरामपुर की टीम और दूसरे मैच में कृष्णा नगर नेपाल को हराकर जहदरिया बलरामपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब इटवा की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 12 ओवर में 150 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी क्रिकेट क्लब बलरामपुर की टीम ने 10.4 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त करते हुए शानदार जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना लिया। बलरामपुर टीम के खिलाड़ी रजत सिंह को शासन बल्लेबाजी व 87 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जहदारिया व कृष्णानगर नेपाल के बीच खेला गया। जहदारिया की टीम ने टास जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने मैदान में उतरी कृष्णा नगर नेपाल की टीम ने आशु के 74 रन और मोनू के 15 रनो के सहयोग से निर्धारित 12 ओवर व 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी जहदारिया की टीम ने 11.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर मैच को जीत लिया। एडवोकेट गजेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, शाहिद सिद्दीकी, अताउल्लाह राईनी, इनामुल्लाह शाह, अनस, असलम, मनीराम यादव, शहजाद, सह आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed