फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bajaragi murder open SP

भूमि खरीद के लेन-देन में गला रेत हुई थी युवक की हत्या

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bajaragi murder open  SP
जमीन खरीद की लेन-देन में गला रेत कर हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा के बजरंगी उर्फ बबलू गुप्ता (32) की पांच दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में पुलिस एवं एसओजी टीम ने आरोपित ओम प्रकाश उर्फ रिंकू चौधरी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि भूमि खरीद के लिए, रुपये की लेन-देन में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
वहीं, एसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। ग्राम मटियार उर्फ भुतहवा निवासी बजरंगी उर्फ बबलू गुप्ता (32) की भुतहवा एवं भुतहिया टोल के बीच चकरोड पर 11 जनवरी की सुबह लाश मिली थी। युवक की हत्या, गला रेतकर की गई थी। गांव के ही बालजी यादव की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्जकर जांच कर रही थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने बजरंगी के गांव के ही ओम प्रकाश उर्फ रिंकू चौधरी को थाना क्षेत्र ढेबरूआ के पचउर तिराहे से सुबह गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के समीप गेहूं के खेत से हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतक का जूता बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने चार लाख रुपये में बजरंगी से जमीन की रजिस्ट्री अपने मां के नाम कराई थी। जिसमें कुछ रुपये का भुगतान नहीं हुआ था। बजरंगी, बाद में जमीन की कीमत आठ लाख रुपये बताकर और रुपयों की बार बार मांग करने लगा। इसके अलावा, बजरंगी ने अपने छोटे भाई की जमीन को उसे बेचने के नाम पर 2.5 लाख रुपये पेशगी में ले लिए। इधर, वह जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाश मिलने के बाद, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये, ढेबरूआ पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीम को निर्देशित किया था। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ ब्रम्हा गौड़ व एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आखिर हत्यारोपित को गिरफ्तार करके पूरे वारदात का ताना-बाना खोल दिया।
बजरंगी को नशा हुआ तो कर दी हत्या
आरोपित ने जो कुछ पुलिस को बताया उसके मुताबिक, घटना के दिन सुबह, तुलसियापुर शराब के ठेके के सामने शराब के नशे में गाली देते हुए बजरंगी ने रुपये की मांग की जिससे परेशान होकर रिंकू ने उसे 10 हजार रुपये दिए व उसको अपने साथ नेपाल के कृष्णा नगर ले गया। वहां उसे जमकर, खिलाया-पिलाया। वापस लौटते हुए, ढेबरुआ बाजार से एक चाकू खरीदा। शाम को गांव के सीवान में जाने वाले चकरोड पर पहुंचने के बाद, बजरंगी अपनी जेब में पहले से रखी हुई, शराब का पौव्वा निकाल कर फिर पीने लगा। वह काफी नशे में था। नशे की हालत में बेसुध बजरंगी को रिंकू ने जमीन पर गिराकर, उसके गले में लिपटे हुए मफलर से गला कस दिया। इसके बाद, बजरंगी का गला चाकू से रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जाते-जाते, उसकी जेब मेें रखे आठ हजार रुपये निकाल लिए व चाकू वहीं खेत में फेंक कर भाग गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव शुक्ल, रमेश यादव, कांस्टेबल पवन तिवारी, अवनीश सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, विरेंद्र तिवारी, देवेश यादव व विवेक कुमार मिश्र आदि को पुरस्कृत किया।

फिल्म से आया था हत्या का यह आइडिया
ओमप्रकाश उर्फ रिंकू चौधरी ने बताया कि रॉकी हैंडसम फिल्म में उसने विलेन को इस तरह से लोगों को मौत के घाट उतारते देखा था। बजरंगी ने उसे शराब ठेके के सामने जब जलील किया तो अचानक फिल्म का वह दृश्य याद आ गया और उसने उसी वक्त बजरंगी को ठीक उसी तरह से मौत के घाट उतारने की ठान ली। पुलिस ने आरोपित के पास से बजरंगी की बाइक भी बरामद की, जो उसने रिंकू को 50 हजार रुपये में बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed