फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bail application of accused of raping teenage girl rejected

Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 19 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bail application of accused of raping teenage girl rejected
सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने व दुष्कर्म करने, जानमाल की धमकी देने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियुक्त जेल में बंद है।
विज्ञापन


मामला जुलाई 2022 हुआ था जो कपिलवस्तु थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता व अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दिया उसकी 19 साल की बहन को गांव का ही एक व्यक्ति 11 माह पूर्व शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जब जानकारी हुई तो बहन को खोजबीन करते हुए आरोपी लड़के की भी तलाश किया। जिस पर वह उसकी बहन को छोड़कर भाग गया। जब उसकी बहन घर आयी तो अपनी बीती बात बतायी कि उसे बहला फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। तब वह लड़के व उसके पिता से बात किये तो दोनों ने कहा कि कहीं शिकायत मत करो शादी हो जायगी। जिसके लिए जुलाई 2023 तक का समय मांगे।
विज्ञापन

जुलाई से लेकर अब तक वह लड़के के पिता से शादी करने की बात किया तो उसके पिता शादी करने से इनकार करते हुए गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपहरण व जानमाल की धमकी देने के अपराध में केस दर्ज कर पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण और न्यायालय में बयान करवाया। इसके बाद दुष्कर्म के अपराध की धारा बढ़ाई। न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत पर दोनों पक्षों की बहस सुनकर अपराध की गंभीरता देखते हुए उचित आधार न पाते हुए जमानत खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप पर लिखकर देने के बाद भी मुकर गया
पीड़िता ने बयान दिया कि लड़के ने शादी की बात कहकर उसके साथ कई बार संबंध बनाया। 26 जुलाई 2022 को वह बिना बताये दोनों शादी करने के लिए मुंबई भाग गये थे। लड़का उसे कल्याण रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर भाग गया था। उसने मुंबई में रहने वाला उसका भाई लड़के के घर ले गया। उसने कहा कि पापा शादी के लिए कहेंगे तो कर लेंगे। लड़के के पिता ने स्टांप पेपर पर लिख कर दिया कि 31 जुलाई 2023 के बाद शादी करेंगे। दोनों के घर वाले स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर किये थे। एक साल हो गया, पर शादी नहीं की। उसका भाई शादी के बारे में पूछने गया तो उसने उसके भाई को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed