{"_id":"64d274757e83858a1f0bc226","slug":"badra-rained-heavily-everyone-was-happy-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-2738-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झमाझम बरसे बदरा, हर कोई हुआ खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झमाझम बरसे बदरा, हर कोई हुआ खुश
Tue, 08 Aug 2023 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहर में हो रही बारिश में भीगते हुए घर जाते बच्चे।
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और हर कोई खुश हो गया। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में मुरझाई फसलों को संजीवनी मिली, जबकि शहर में भी लोगों ने खुशनुमा अहसास किया। दोपहर बाद बारिश शुरू हुइ्र तो लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
शहर में दोपहर दो बजे बारिश शुरू हुई और रूक रूककर बारिश हाेती रही, जबकि डुमरियागंज, इटवा व बांसी क्षेत्र में भी बारिश हुई। जिले में मंगलवार सुबह 8 बजे तक औसत बारिश 8 मिमी हुई, सुबह बादल छाए थे, लेकिन दोपहर में धूप हुई, लेकिन दो बजे बादल छाने लगे। उसके बाद शहर में 23.5 मिमी, बांसी में 20.5 मिमी एवं कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33.3 मिमी एवं न्यूनतम तापमान 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अब भी कम है 35 प्रतिशत बारिश
जिले में मानसून सीजन में 400.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि 612.7 औसत बारिश होनी चाहिए। आंकड़ों के अनुसार जिले में 35 प्रतिशत बारिश कम है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी नेपाल की तराई में शिफ्ट हो गई है। बुधवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मंगल का दिन किसानों के लिए मंगलकारी साबित हुआ और देर शाम हुई मूसलाधार तेज बारिश से धरती का कोना कोना बारिश के पानी से सराबोर हो गयाl सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरे पर दिखाई दी l2 दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद आज जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई किसान खुशी से झूम उठेl बारिश से उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गयाl
डुमरियागंज नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर बाद से ही आसमान में काले काले बादल छा गए थे लेकिन काले बादल बारिश में देर शाम को बदले और जब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो लोग खुशी से सराबोर हो गएl लोग कहते हुए भी सुनाई दिए की सावन की शुरुआत में भले ही बारिश नहीं हुई लेकिन जाते सावन में ही सही बारिश का सिलसिला शुरू है धान की खेती अच्छी हो जाएगीl क्षेत्र के किसान वजीह उल हसन, अकबर मेहंदी, पप्पू, खुशतर, रामदीन, द्वारिका आदि लोगों ने कहा कि आज हुई बारिश धान की खेती के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी अब हम लोगों का सिंचाई का खर्च बच जाएगा।