फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Baba wept after grandson's death

Siddharthnagar News: पोते की मौत के बाद बिलख पड़ा बाबा, कहां छोड़कर चले गए

Sat, 26 Aug 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Baba wept after grandson's death
सिद्धार्थनगर। सड़क पर दो बच्चों के साथ तड़प रहे ध्रुव ने खुद बच्चों को जहर खिलाकर स्वयं खा लिया या फिर किसी ने खिला दिया। इसको लेकर लोग हैरान हैं। वहीं, पोते और बेटे की मौत के बाद बूढ़े पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में पोते के के शव को देखकर रोते हुए पूर्णमासी लिपट जा रहा था। बार-बार यही कर रहा था कि हमें छोड़कर क्यों चले गए। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। घटना के बाद से हर किसी की आंखें नम हैं और घटना की चर्चा करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के कटया दुबे गांव निवासी ध्रुव ने मुंबई में ही शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ ही साल बाद पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद से वह टूट सा गया था। लेकिन संभाला और गांव में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। बेटी सपना और पुत्र फूलमूर्ति का पालन पोषण करता था। लोगों के मुताबिक दोनों बच्चों से प्रेम भी करता था। बहू की मौत के बाद पिता पूर्णमासी भी बच्चों को बहुत ख्याल रखते थे। बच्चे छोटे थे, इसलिए उनका उनसे बहुत गहरा लगाव था। लेकिन शुक्रवार शाम को हुई घटना में सभी को हिलाकर रख दिया। पूर्णमासी पूरी तरह से टूट गए। जिला अस्पताल में मृत पड़े पोते के शव से लिपटकर वह फूट फूटकर रो रहे थे। उन्हें रोता हुआ देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। लेकिन जहर खुद खाया या फिर किसी ने खिलाया इस बात से परिवार के साथ ही आसपास के लोग हैरान है। पुलिस भी इस मामले में अभी तक अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed