फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Baba Gauri Shankar of Hanumangarhi showed the sky to Sonveer of Agra

Siddharthnagar News: हनुमानगढ़ी के बाबा गौरी शंकर ने आगरा के सोनवीर को दिखाया आसमान

Sun, 01 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Baba Gauri Shankar of Hanumangarhi showed the sky to Sonveer of Agra
पटनायक जंगल में पहलवानों को आपस में हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ कराते ग्राम प्रधान कुशवाहा।
महदेवा बाजार। तहसील नौगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनी जंगल में शनिवार को आयोजित कुश्ती दंगल में बाबा गौरी शंकर दास हनुमानगढ़ी ने सोनवीर सिंह आगरा को मात्र दो मिनट में चित कर दिया, जबकि दूसरी कुश्ती में उत्तर प्रदेश केशरी सर्वेश तिवारी एवं अमित पहलवान हरियाणा के बीच हुई, जिसमें सर्वेश तिवारी विजयी रहे।
विज्ञापन

सोनवीर सिंह आगरा व मोहम्मद अली कलियर शरीफ के बीच में रोमांचक कुश्ती हुई, दोनों पहलवानों ने एक दूसरे पर दाव आजमाएं लेकिन फैसला नहीं हो सका। गोपाल थापा नेपाल व रंगा पहलवान आगरा में जोरदार कुश्ती हुई, जिसमें गोपाल थापा ने रंगा पहलवान को आसमान दिखाया। आयोजन दुर्गा प्रसाद यादव दुर्जनपुर व्यवस्थापक मुरारी वरुण ग्राम प्रधान पटनी जंगल ने किया। ग्राम प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव द्वारा दंगल का शुभारंभ बाबा गौरीशंकर दास हनुमानगढ़ी तथा सोनवीर सिंह आगरा को हाथ मिलाकर कराया गया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद यादव, उदय प्रताप यादव, मुरारी वरुण ग्राम प्रधान पटनी जंगल ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed