फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ayushman Gram, which works 100%, will be honored: DM

शत-प्रतिशत काम करने वाले आयुष्मान ग्राम होंगे सम्मानित : डीएम

Mon, 11 Sep 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Gram, which works 100%, will be honored: DM
कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भव अभियान के संबंध में बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान ग्राम पंचायत से उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आयुष्मान भव के अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भव अभियान के संबंध में हुई बैठक में कही।
बैठक में सीएमओ डाॅ. वीके अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ 13 को होगा, 17 सितंबर से दो अक्टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिसके तहत आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा तथा आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। आयुष्मान मेला का आयोजन 17 सितंबर से समस्त सीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। समस्त उपकेंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर साप्ताहिक मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओ और सेवाओ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक ग्राम व वार्ड स्तर पर बीएचएसएससी व नगरीय स्थानीय निकास के नेतृत्व में दो अक्टूबर को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने निर्देश दिया कि 13 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समस्त सीएचसी, पीएचसी व उपकेंद्र पर कराने तथा जनपद स्तर पर लोहिया कलाभवन में आयोजित कराई जाए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, डीपीआरओ पवन कुमार और बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed