फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ayurvedic medicines are being wasted in rain water

बारिश के पानी में बर्बाद हो रहीं आयुर्वेदिक दवाएं

Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medicines are being wasted in rain water
बारिश के पानी में बर्बाद हो रहीं आयुर्वेदिक दवाएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज न्यू पीएचसी में शिफ्ट हुए आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल का हाल बेहाल है। यहां कीमती आयुर्वेदिक दवाएं बारिश के पानी में भीग कर बर्बाद हो रही हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दे रही है लेकिन आधारभूत ढांचे में खामियों के कारण लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा है।

हल्लौर में प्राइवेट भवन में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल दो माह पूर्व ही डुमरियागंज न्यू पीएचसी भवन में शिफ्ट किया गया था। चार बेड के इस अस्पताल के लिए न्यू पीएचसी में भी एक जर्जर कमरा आवंटित किया गया। बारिश में इस कमरे में पानी जा रहा है। अस्पताल के फार्मासिस्ट राघवेंद्र दूबे ने बताया कि बारिश में कमरे में पानी टपकने से पूरी दवाएं भीग कर खराब हो रही हैं। नगर के नामित सभासद राजीव अग्रहरि ने बताया कि एक माह पहले विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तहसील रोड पर बने अस्थायी गौशाला के पशुओं को कांहा गौशाला में पहुंचाने के बाद बिल्डिंग में आयुर्वेदिक अस्पताल को शिफ्ट करवाने का आश्वासन दिया था। जल्द ही बिल्डिंग को साफ सुथरा करवाकर अस्पताल को शिफ्ट करवाया जाएगा। नगर के संदीप, पवन यादव, विशाल, संतोष आदि ने अस्पताल को जल्द तहसील रोड पर बने बिल्डिंग में शिफ्ट करवाकर संचालन करवाए जाने की मांग की है। क्षेत्रीय अधिकारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि अगर इस तरह का मामला है तो डुमरियागंज में मौजूद डॉक्टर से पता करवाया जाएगा। अगर बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग की है, तो सीएमओ से बिल्डिंग में आयुर्वेदिक अस्पताल को शिफ्ट करवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed