{"_id":"61c6149cac049a15bd45224f","slug":"ayodhya-team-was-heavy-on-gonda-siddharthnagar-news-gkp4211361169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा पर भारी पड़ी अयोध्या की टीम, 28 रन से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा पर भारी पड़ी अयोध्या की टीम, 28 रन से जीती
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का फीता काट कर उद्घाटन करते डीएम दीपक मीणा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा पर भारी पड़ी अयोध्या की टीम, 28 रन से जीती
जिला स्टेडियम में आयोजित हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गौतम बुद्ध लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन दो का उद्घाटन मैच शुक्रवार को गोंडा और अयोध्या के बीच खेला गया। अयोध्या की टीम ने मैच जीत लिया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम भीड़ रही। छक्का और चौका लगने पर दर्शकों की तालियों से स्टेडियम गूंजता रहा।
टॉस जीतकर गोंडा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अयोध्या की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से कृतज्ञ 69 और शुभम सिंह ने 32 रन बनाए। गोंडा की तरफ से शुभम सिंह बॉबी ने चार और चित्रांश श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा की टीम निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकट खोकर 110 रन पर सिमट गई। गोंडा की तरफ से चित्रांश ने 46, युगांक ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच कृतज्ञ सिंह रहे। मुख्य अतिथि डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने उद्घाटन किया। एएसपी सुरेश चंद रावत, सीडीओ पुलकित गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान योगेश वर्मा, सुनील त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, मनीष यादव, मनीष पांडेय, अरुण पाठक, उमेश प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, सोहेल अंसारी, आयुष श्रीवास्तव, अंपायर नदीम अहमद, मैनुद्दीन, काजू आदि मौजूद रहे।