फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   awyamsewak performed shobhayatra

Siddharthnagar News: स्वयंसेवकों ने निकाली शोभायात्रा

Wed, 25 Oct 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
awyamsewak performed shobhayatra
फोटो- -
विज्ञापन

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, दशहरा
संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। विजय दशमी पर्व पर मंगलवार को शोहरतगढ़ के श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शोभायात्रा निकाली। आरएसएस के विभाग कार्यवाह शिव मूर्ति ने कहा कि, दशहरा असत्य पर सत्य की जीत पर दशहरा पर्व मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी शक्तियां पांव पसार रही हैं। इन शक्तियों को कुचलने के लिए हमें आगे आना होगा, तभी राष्ट्र विश्व गुरु बनेगा। बुद्ध की धरती पर शोहरतगढ़ में शस्त्र पूजन व शस्त्र शोभायात्रा पथ संचलन की परंपरा 1958 से चली आ रही है। आरएसएस धर्म व समाज कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है। डाॅ. हेडगेवार ने दो मंत्र दिया था, पहला मंत्र, हिंदुओं को संगठित कर उनके मस्तिष्क व शारीरिक का विकास करना, दूसरा मंत्र, संघ की प्रार्थना में शामिल हो सामाजिक सरोकार में भाग लेना। गोष्ठी के बाद ध्वज को प्रणाम किया गया।
विज्ञापन

शस्त्र शोभायात्रा श्रीरामजानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली, नीबी दोहनी से श्रीराम जानकी मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सांसद जगदंबिका पाल ने विजय उत्सव जुलूस में वंदेमातरम व भारत माता की जय का उद्घोष कर जुलूस में शामिल लोगों के उत्साह व मनोबल को बढ़ाते रहे। इस दौरान लोग भक्ति गीतों पर झूमते व जय श्रीराम, हरहर महादेव, मां दुर्गा की जय जयकार करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सूर्य प्रकाश पांडेय, रामसेवक गुप्ता, नंदू गौड़, सतीश मित्तल,पंकज श्रीवास्तव, श्यामू कसौधन, सोनू निगम, अनूप कसौधन, राजकुमार व प्रशासन से एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ, थानाध्यक्ष पंकज पांडेय व अन्य पुलिस जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed