फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   awarness for covid

भयावह स्थिति देख टीकाकरण के लिए साथियों को किया प्रेरित

Fri, 08 Jul 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
awarness for covid
भयावह स्थिति देख टीकाकरण के लिए साथियों को किया प्रेरित
विज्ञापन

- युवाओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण दौर में दिखा था भयानक नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण का भयावह स्थिति ने बचाव का रास्ता खोजने के लिए मजबूर कर दिया। युवा एवं किशोर स्वयं टीका लगाने के साथ अपने साथियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। युवाओं में टीकाकरण के प्रति तेजी से जागरुकता नजर आ रही है।
जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान कई युवा चपेट में आ गए थे, जिनमें कुछ की मौत हो गई और कुछ इससे उबर गए। अपने को खोने अथवा संक्रमित होने के बाद युवा और किशोर टीकाकरण के लिए आगे रहे हैं। यहां तक कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा अथवा पढ़ने वाले किशोर स्वयं टीका लगवाने के साथ ही साथियों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
कोरोना संक्रामक से बचने के लिए सबसे उचित तरीका टीकाकरण ही है, इसके लिए स्वयं टीका लगवाने के बाद साथियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया, यहां तक कि उन्हें स्वयं टीकाकरण केंद्र पहुंचाकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्यांश
कोरोना संक्रमण के दौरान आसपास की स्थिति के साथ ही प्रतिदिन समाचार पत्रों व टीवी पर जिस तरह की भयावह स्थिति नजर आई, उससे बचाव के लिए प्रेरणा मिली और स्वयं टीका लगवाने के साथ मित्रों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
- मिथिलेश अग्रहरि
कोरोना संक्रमण काल में परिवार के कई लोग संक्रमित हो गए थे, उस दौरान इलाज के लिए जिस तरह की परेशानी हुई और उस दौरान के दृश्य यादकर इससे बचाव के लिए सबसे पहले टीका लगवाया और साथियों को भी कोरोना टीकाकरण कराया।

- प्रतीक
वर्तमान में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है, इसलिए सभी युवाओं एवं किशोरों को टीकाकरण कराना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बाद में खतरनाक हो सकती है।
- मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed