फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   awareness will save from cheating

जागरुकता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय

Mon, 22 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
awareness will save from cheating
डुमरियागंज क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह में महिला जागरुकता बैठक में लोगों को जागरूक करतीं महिल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जागरुकता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय
विज्ञापन

शोहरतगढ़। गांव को नशा एवं अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न रोकने व साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए चिल्हिया पुलिस ने मुसहरवा चौराहे पर चौपाल लगाई। कहा गया कि जागरुकता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय है।
चिल्हिया एसओ दीपक कुमार ने ग्रामीणों को वुमन पावर लाइन 1090, डायल 112 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल के साथ साइबर खतरों की जानकारी भी बहुत जरूरी है। अनजान नंबर या अनजान एप से वीडियो काल रिसीव न करें। किसी भी व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस एप या अन्य कोई एप डाउनलोड न करें। केवाईसी अपडेट के नाम पर किसी को भी लिंक अथवा ओटीपी शेयर न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लें, जिससे थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नशे के आदी हो चुके हैं। इससे उनका भविष्य अंधकार में चला जा रहा है। नशा करने से लोगों की प्रवृत्ति भी आपराधिक हो जाती है। नशा मुक्ति के मार्ग पर चलने के लिए ग्रामीणों से अपील की। ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान पल्टादेवी चौकी इंचार्ज बीर बहादुर कुंवर, आरक्षी रमेश साहब, संजीव, ग्राम प्राधन जफर आलम, राम कुमार, अकबर, दिनेश यादव, अजहर, विजय बहादुर, अय्यूब मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान के तहत रविवार को खोरिया रघुवीर सिंह में महिला जागरुकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष पथरा बाजार बलवीर कुमार की अगुवाई में महिला बीट पुलिस अधिकारी महिला आरक्षी रोशनी यादव एवं महिला आरक्षी शीला गौड़ ने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए। महिलाओं व बच्चियों को महिला संबंधी अपराध एवं साइबर संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस की चौपाल में ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर के पंचायत भवन में पुलिस की तरफ से ऑपरेशन संवाद के तहत लगी चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं गिनाईं। एएसपी सुरेश चंद्र रावत से ग्रामीणों ने खराब वाटर टैंक, निर्माणाधीन ट्रांसफार्मर, ट्यूबवेल के बार-बार खराब होने से सिंचाई में परेशानी होने की शिकायत बताई। गांव के विद्यालय में विद्यालय अवधि के पश्चात असामाजिक तत्व के इकट्ठा होने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों को वीमेन पावर लाइन 1090, डोमेस्टिक वायलेंस हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन 112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। जन चौपाल में प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed