फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Awareness rally organized in Vishunpur village of the area

Siddharthnagar News: क्षेत्र के विशुनपुर गांव में निकाली गई जागरूकता रैली

Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized in Vishunpur village of the area
सिद्धार्थनगर। सहयोग संस्था और स्वाभिमान समिति की ओर से रविवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर क्षेत्र के विशुनपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें मासिक स्वच्छता पर समाज में चुप्पी तोड़ने व जानकारी के अभाव में असावधानी से होने वाले खतरे पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी गीता प्रजापति व आशा रेनू ने किशोरियों को मासिक स्वच्छता की बिंदुवार जानकारी दी। माहवारी पर चुप्पी तोड़ने व खुलकर बात करने पर जोर दिया। साथ ही माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा हुई। महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी, उसके खतरों व उसे दूर करने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान विनोद प्रजापति, विमलेश यादव, रामनेवास, बुद्धिराम, शिवांग मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed