फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Awareness necessary to stop child marriage: DM

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता जरूरी: डीएम

Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Awareness necessary to stop child marriage: DM
बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता जरूरी: डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाज के लिए अभिशाप है, इसे रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। समूह की महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाल विवाह करने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। यदि ऐसा कोई प्रकरण है तो बच्चों की मदद के लिए 1098 अथवा संबधित थाने पर सूचना दें।
वह कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में बाल विवाह रोकने के लिए गठित जिला लक्षित कार्यबल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वत: रोजगार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि अक्षय तृतीय के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस विभाग से मिलकर तय करें कि कोई भी अप्रिय घटना न हो। यदि कोई सूचना मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने की आवश्यकता है। इसमें सभी लोग अपना सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव चंद्रमणि, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ प्रदीप कुमार यादव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला परिवीक्षा अधिकारी विनोद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed