{"_id":"61c612ce80930e7f7a665862","slug":"awareness-is-necessary-to-avoid-accidents-in-dense-fog-siddharthnagar-news-gkp4211339142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में हादसे से बचने के लिए जागरुकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में हादसे से बचने के लिए जागरुकता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे में हादसे से बचने के लिए जागरुकता जरूरी
वाहनों पर लगेगा एंटी रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। कोहरे और शीतलहर के चलते सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। इस दौरान वाहनों पर एंटी रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट लगवाने पर जोर दिया जाएगा।
एआरटीओ एके शुक्ला ने बताया कि कोहरे के कारण सर्दियों में सड़क यात्रा करना चुनौतीपूर्ण होता है। कोहरे और शीतलहर के कारण सड़कों पर विजिबिलटी बेहद कम हो जाती है। सामने से आने वाले वाहन दूर से नजर नहीं आते। ऐसे में सड़क दुघर्टनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कुछ सावधानियां बरतने से दुघर्टनाओं को टाला जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
ये बरतें सावधानी
वाहनों को तेज गति से न चालएं। शीशे को थोड़ा खुला रखकर हीटर चलाकर हवा स्क्रीन की ओर कर दें। वाहन की हेडलाइट को लो बीम पर रखें। सड़क के बीच खड़े हुए खराब वाहन और सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों से सावधान रहें। अपने वाहन को सड़क अथवा उसके किनारे न खड़ा करें।