फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Awarded to the winning students

विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 10 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the winning students
खुनियांव में ब्लॉक स्तरीय रैली में प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
इटवा/बर्डपुर/परसा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इटवा, परसा व बर्डपुर में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक भी किया गया और नियमित व्यायाम करने के लिए कहा गया। बीआरसी खुनियांव में पूर्व प्रधानाचार्य हरिहर सिंह ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे जाति पात व छुआछूत से निजात पाया जा सकता है। प्रतियोगिता में बेलवा की सुनैना ने बालिका वर्ग के 50, 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक जूनियर वर्ग के 600, 400, 200 व 100 मीटर में क्रमश: विकास बरिकपार, नियाज गौरडीह, अखिलेश खुनियांव और सविंद्र बरिकपार प्रथम रहे। बालक प्राथमिक वर्ग के 400, 200, 100, 50 मीटर में क्रमश: दुर्गेश गौरडीह, अरबिंद ;बेलवा, सिराजुद्दीन गौरडीह, और कुलदीप गौरडीह प्रथम स्थान पर रहे। बालकों के जूनियर स्तर के वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिरसिया ने गौरडीह को हराया। खो-खो और कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग के दोनों मुकाबलों में बरिकपार ने गौरडीह को हराया। खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग अंत्याक्षरी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग, योग जूनियर स्तर बालिका वर्ग और जिमनास्ट प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में खुनियांव न्याय पंचायत का दबदबा कायम रहा। वहीं जिमनास्ट जूनियर स्तर बालक वर्ग में बरिकपार के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसी तरह बढनी क्षेत्र के जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा स्टेशन के परिसर में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन यहुआ। 400 मीटर की जूनियर वर्ग की बालकों की दौड़ में सिसवा के अब्दुल कयूम को पहला, ढेबरुआ के राहुल को दूसरा, घरुवार के जुहेद को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में घरुवार की गीता को पहला, ढेबरुआ की करीना को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में सिसवा बुजुर्ग के शिवेंद्र, घरुवार के अमित, ढेबरुआ के उमेश, जूनियर बालिका वर्ग में घरुवार की गीता, ढेबरुआ की प्रिया, बोहली की प्रिया, प्राथमिक स्तर पर छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में घरुवार की पिंकी, धनौरा मुस्तकहम की सरिता, ढेबरुआ की सविता, बालकों में घरुवार के महेश, पकड़िहवा के सूरज, ढ़ेबरुआ के अर्पित को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इस दौरान पीएनबी परसा के सहायक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार, सुग्रीम यादव, शंभू गुप्ता, अरविंद आर्य, बीईओ अभिमन्यु, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद आलम, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, निसार अहमद, महेंद्र मिश्र, रणवीर सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विवेक सिंह, उमेश मौर्य, अरविंद आर्य, विनीत भाष्कर, सुप्रीत कौर, अरुणिमा मिश्रा, अरुणा देवी, राजू चौबे आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बर्डपुर क्षेत्र में हुई प्रतियोगिता में पिपरसन के नीरज व काशीपुर के मुकेश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बर्डपुर नंबर आठ ने प्रथम स्थान तो बर्डपुर नंबर 10 द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मधुबेनिया की बबिता ने प्रथम, पोखरभिटवा की पुनीत द्वितीय स्थान, कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में बूड़ा प्रथम, काशीपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में प्राथमिक बालक एवं बालिका वर्ग में बहादुरपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान बीईओ गोपाल जी मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षण संघ के ब्लाक अध्यक्ष कलीमुल्लाह, सह समन्वयक शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अब्दुल अजीज, शमसुल हक, आजाद, सेराज भारती, महिउद्दीन, शब्बीर, विजय लक्ष्मी जायसवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed