{"_id":"64f0f7b8a682f367ee0417b7","slug":"auto-hit-the-bike-rider-taking-his-wife-to-her-in-laws-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3882-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पत्नी को ससुराल ले जा रहे बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पत्नी को ससुराल ले जा रहे बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर
Fri, 01 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के पास ऑटो ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक अपनी पत्नी समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। राहगीरों ने दोनों को बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जनपद बलरामपुर के चौधरी डीह गांव निवासी संतोष कुमार द्विवेदी (30) पत्नी ज्योति द्विवेदी (25) को लेकर राखी बंधवाने इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह बिस्कोहर स्थित सिद्धार्थनगर जनपद सीमा पर पहुंचे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ऑटो ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन