{"_id":"627162864d78f63c9279f842","slug":"attempt-to-capture-government-land-tehsildar-sent-bricks-to-tehsil-siddharthnagar-news-gkp4355920196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा की कोशिश, तहसीलदार ने तहसील भेजवा दी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा की कोशिश, तहसीलदार ने तहसील भेजवा दी ईंट
विज्ञापन

बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के चैनपुर चौराहा पर नगर पंचायत कार्यालय के लिए अधिकृत जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा करने की कोशिश की। उसने घर बनवाने के लिए ईंट गिरवाई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ईट तहसील में भेजवा दी। साथ ही फिर से कब्जा करने की कोशिश होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर पंचायत कपिलवस्तु में कई भू-माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है।
नगर पंचायत कार्यालय बनने के लिए सरकारी जमीन की पैमाइश तहसीलदार सदर राम ऋषि रमन पुलिस बल के साथ पहले ही कराई थी। मंगलवार को एक व्यक्ति की ओर से उसी जमीन पर निर्माण कराने के लिए ईंट गिरवाई गई।
तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ईंट को तहसील नौगढ़ में भेजवा दिया। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि कब्जा धारकों को नोटिस दिया जा चुका है। कब्जा करने वालों पर अब सख्ती होगी। अगर जल्द कब्जा नहीं हटाए तो बुलडोजर चलेगा।