{"_id":"60ce24ff8ebc3e2c5e1f7ab9","slug":"attampt-to-murder-siddharthnagar-news-gkp398727385","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गला रेतकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की गला रेतकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
किशोर की गला रेतकर हत्या की कोशिश
गंभीर हाल में इटवा सीएचसी से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
इटवा थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव में शुक्रवार रात एक किशोर की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। लहूलुहान हाल में वह गांव के नहर पर मिला। उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मस्जिदिया गांव निवासी रंगीलाल के मुताबिक घर के बरामदे वह स्वयं व बगल में उसका पुत्र गनेश (16) सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे वह उठे तो बेटा बिस्तर पर नहीं था। इसके कुछ ही देर बाद उसने गांव के उत्तर स्थित नहर पर गला रेतकर हत्या के प्रयास करने की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही सब नहर पहुंचे तो गनेश लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसे तत्काल उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह कैसे वहां पहुंचा और किसने हमला किया यह अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।