{"_id":"655510b738bcb419680eee64","slug":"attack-on-ornament-seller-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8270-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सराफा पर हमला, चेन, अंगूठी और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सराफा पर हमला, चेन, अंगूठी और नकदी छीनी
Thu, 16 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
छिनैती में घायल.......................सिंटू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
सराफ के साथ ही बीच-बचाव में आए दोस्त को भी पीटा
सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर में देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के झंडेनगर में मंगलवार रात एक दुकान पर जलपान कर रहे सराफ पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उससे चेन, अंगूठी और नकदी भी छीन ली। बीच-बचाव में आए दोस्त को भी पीट दिया। इसके बाद भाग निकले। पीडि़त ने रात में सूचना देने के साथ ही नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दो हमलावर चेहरे को ढके हुए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी सिंटू उर्फ संदीप की नगर में सराफा की दुकान है। संदीप के मुताबिक, मंगलवार रात क्षेत्र के झंडेनगर स्थित एक दुकान में जलपान कर रहे थे। तभी दूसरे मोहल्ले के पांच लोग और दो अज्ञात जो चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे, पहुंचे। कार में बैठे हुए थे, तभी पहुंच गए और कार का दरवाजा खोलने के लिए शीशा ठोंका। जैसे ही दरवाजा खोले, तुरंत झपटा पड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद चेन, अंगूठी व 40 हजार रुपये लूट लिए।
बताया कि साथ गए साथी सुनील निवासी सुभाष नगर बीच-बचाव करने के लिए उतरे तो उनपर भी हमला बोल दिया। दोनों लोगों को पीटने के बाद जान से मार देने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लग गई है। वहीं, हमला होने के बाद से दोनों सहमे हुए हैं।
इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रात में पहुंच गए थे। शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आपसी लेनदेन के कारण विवाद होने की आशंका है। फिर भी हर पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।