फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Asnhra bypass cut due to rain.

बारिश से असनहरा बाइपास कटा, एनएच-233 बंद

Fri, 27 Sep 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Asnhra bypass cut due to rain.
बाइपास की मरम्मत में जुटे अधिकारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से असनहरा बाईपास कटा, एनएच-233 बंद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बांसी। तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से शुक्रवार अलसुबह बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित असनहरा पुल का बाईपास कट गया। इसकी वजह से एनएच-233 पर आवागमन बंद हो गया है। अब लोगों को बस्ती जाने के लिए डुमरियागंज होकर करीब 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
दरअसल, इस समय एनएच-233 का काम तेजी से चल रहा है। असनहरा पुल का निर्माण भी हो रहा है। पुल निर्माण के कारण एनएच की ओर वाहनों को निकालने के लिए बाईपास बनवाया गया है। लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बाइपास के आसपास जलभराव हो गया। शुक्रवार अलसुबह पानी का दबाव बढ़ने से बाईपास कट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सूचना पर पहुंचे रही जेएसपी के इंजीनियर पूरे दिन मार्ग की मरम्मत में जुटे रहे। लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जेएसपी के एमडी विवेक गर्ग ने बताया कि काम चल रहा है। देर रात तक आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। पानी का बहाव अधिक होने के कारण गिट्टियां रुक नहीं रही है। इसकी वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खबर जोड़
इन रास्तों से जा रहे बस्ती
असनहरा पुल का बाईपास कटने से छोटी गाड़ियां डिडई से मसिना होते हुए रुधौली के पास निकल रही हैं। इसकी वजह से करीब छोटी गाड़ियों को करीब 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। जबकि बड़ी गाड़ियां बांसी से डुमरियागंज होते हुए बस्ती जा रही है। इसकी वजह से बड़े वाहनों को 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एनएच-730 पर गिरा पेड़, दो घंटे आवागमन बाधित
बारिश के कारण एनएच-730 गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर मदनपुर के पास शीशम का विशाल पेड़ शुकवार की दोपहर गिर गया। गनीमत रहा है कि उस वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पेड़ गिरने के कारण बाइक सवार तो पगडंडी से निकल रहे थे। लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस बीच पुलिस ने किसी तरह पेड़ को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
------------------
बारिश से कच्चा मकान गिरा
बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बा में स्थित एक दिव्यांग का खपरैल का मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। बिस्कोहर कस्बा के पांडेय टोला निवासी दिव्यांग रविशंकर पांडेय अपने खपरैल के मकान में अकेले रहते हैं। लगातार बारिश खपरैल मकान की कच्ची दीवार गुरुवार की रात को गिरने से मकान का अगला हिस्सा ध्वस्त हो गया।
------------------------
बांसी। क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में शुक्रवार को बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के बलिराम, राम लौट, राजकुमार, हरिराम, बासमती, गंगाराम, अजीत, सुभावती सहित 21 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति शुुरू नहीं हो सकी थी।

------------------------
पंपिंग सेट के जरिए निकाल रहे पानी
बांसी। तीन दिनों से हो रही बारिश से बांसी कस्बा जलमग्न हो गया है। नगर का इकलौते प्रताप नगर स्थित ताल से जलनिकासी होती थी। लेकिन एनएच-233 के निर्माण के चलते मार्ग निकासी अवरुद्ध है। इसकी वजह से प्रताप नगर सहित तहसील परिसर आजाद नगर में पानी भर गया है। सूचना पर एनएच कर्मियों ने ताल से जल निकासी के रास्ते को जेसीबी से साफ कराया। बताया जा रहा है कि कम से कम 24 घंटे बाद ही पानी की निकासी हो पाएगी। वही, दूसरी ओर विद्युत उपकेंद्र के बगल दुर्गा प्रतिमा कार्यशाला में भी पानी भरने से लाखों की मूर्तियां बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। मोहल्लावासियों की मदद से कलाकारों ने एक दर्जन से अधिक पंप सेट लगाकर पानी को निकालने का काम कर रहे हैं। इसी तरह तहसील कार्यालय परिसर, अकबरनगर, शास्त्रीनगर वार्ड की सड़कें भी जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed