फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ashok murder case: SP reached the spot to investigate

अशोक हत्याकांड : घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने की तहकीकात

Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ashok murder case: SP reached the spot to investigate
अशोक हत्याकांड : घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने की तहकीकात
विज्ञापन

इटवा। अशोक हत्याकांड की जांच में एक बार फिर तेजी आ गई है। इस मामले की तहकीकात के लिए खुद एसपी आगे आए हैं। शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने हर बिंदुओं की जांच की। कंकाल मिलने के वक्त मौजूद लोगों से भी मिले। पुलिस टीम लगभग चार घंटे गांव में रही। पर्दाफाश के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं, जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है। इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव में 12 नवंबर 2020 में धान की कटाई के समय कंबाइंड वाले ने एक नर कंकाल देखा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। शिनाख्त की कोशिश की गई थी। इसी बीच गांव के जगदीश ने अपने पुत्र अशोक का कंकाल होने की बात कही थी। शरीर की हड्डी को छोड़कर कोई साक्ष्य न होने के कारण पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट मैच कर गई। उसके बाद अप्रैल में केस को हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, मामले के पर्दाफाश में कोई किसी ने रुचि नहीं दिखाई गई। इधर, एक बार फिर मामले में तेजी आ गई है। एसपी ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए फाइल को उलटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसपी अमित कुमार आनंद इटवा पुलिस टीम के साथ मूसा गांव में पहुंचे। वह घटना स्थल पर गए। साथ ही उस खेत में गए, जहां पर नर कंकाल मिला था। उसके बाद मृतक के माता-पिता से मिले। उसने जानकारी ली कि अशोक घर से कब निकले थे। जिस खेत में कंकाल मिला, उस किसान से वार्ता की गई। गांव के चौकीदार और घटना के वक्त मौजूद लोगों से जानकारी ली। घटनाक्रम की हर बारीकी को समझा और हर बिंदुओं को नोट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है। इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा दो अन्य टीमें लगाई गई हैं। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पूरे मामले की जानकारी ली गई है। टीमों को लगाया गया है, जिससे मामले का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed