फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ashok dhamm shobhayatra

Siddharthnagar News: बौद्ध महासभा ने निकाली शोभायात्रा

Wed, 25 Oct 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
ashok dhamm shobhayatra
इटवा कस्बे में अशोक धम्म दिवस पर शोभा यात्रा निकालते बौद्ध धर्मावलंबी। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अशोक धम्म विजयदशमी के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से इटवा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पिपरा मुर्गिहवा से शुरू होकर माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज के परिसर में पहुंचकर सभा में बदल गयी। मंगलवार सुबह नौ बजे कस्बे के बढ़नी रोड पर स्थित ग्राम पिपरा मुर्गिहवा से तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक एवं बाबा साहब की भव्य झांकी के साथ इटवा कस्बे के चारों मार्गो पर भ्रमण कर माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोग बौद्ध धर्म के नारे लगा रहे थे। विद्यालय परिसर में बौद्ध धर्म गुरुओं ने त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराकर धम्म उपदेश दिया। इसके बाद वक्ताओं ने बौद्ध धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बेचई यादव, रामयज्ञ गौतम, बहरैची प्रसाद प्रेमी, चंद्रभूषण, दिनेश कुमार, अनिल गौतम, डाॅ. जेपी बौद्ध, जयकिशोर, राम अचल, कल्लू और परसूराम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed