{"_id":"69fd01e20fa6b3a1bc0b5079","slug":"arun-kumar-prajapati-becomes-president-for-the-sixth-time-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157797-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छठी बार अध्यक्ष बने अरुण कुमार प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छठी बार अध्यक्ष बने अरुण कुमार प्रजापति
Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ जनपद सिद्धार्थनगर का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर परिसर में हुआ। इसमें अरुण प्रजापति को छठी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की तरफ से चुनाव अधिकारी के रूप में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार नामित किए गए थे तथा पर्यवेक्षक के रूप में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नौगढ़ सदर डॉ. राज बहादुर यादव उपस्थित रहे। इसमें पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के सभी सदस्यों ने अरुण कुमार प्रजापति के नाम पर सहमति जताई। साथ ही साथ मंत्री पद पर अवनीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर अश्वनी मिश्रा,कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद चौधरी, और ऑडिटर पद पर अमित यादव को निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। संगठन का विस्तार करते हुए संरक्षक के रूप में रमेश चंद, राजेश कुमार और देवेंद्र प्रताप सहित संगठन मंत्री अरुण कुमार पांडे को नामित किया गया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह, बृज किशोर गुप्ता, शशांक प्रभाकर चौधरी, अनिल साहनी, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।