फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   arrest

चोरी की दो बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
arrest
मोहाना पुलिस की गिरफ्त में मोटरसाइकिल और घरों में चोरी करने वाले आरोपी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मोहाना पुलिस ने क्षेत्र के सड्डा पुल के पास से देर रात पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना पुलिस ने शुक्रवार रात सड्डा पुल के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

मोहाना थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन तमंचा अभियान के तहत पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में गठित टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगी थी। इसी बीच शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र के सड्डा पुल के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं। ये किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। एसओ टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंचे। यहां तीन संदिग्ध दिखे जो पुलिस को आता देख भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया। तलाश में उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ ने इनकी पहचान भोला उर्फ अब्दुल सलाम निवासी खलीलपुर रेहरवा, आसिफ हकीम निवासी बर्डपुर नंबर नौ, राहुल चौधरी निवासी बर्डपुर नंबर नौ टोला सोनबरसा थाना मोहाना के रूप में की गई। इनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है। पूछताछ करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे, एसआई मनोज कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed