फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrest fake teachers in 10 days: ASP

फर्जी शिक्षकों को 10 दिनों में करें गिरफ्तार : एएसपी

Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Arrest fake teachers in 10 days: ASP
फर्जी शिक्षकों को 10 दिनों में करें गिरफ्तार : एएसपी
विज्ञापन

बांसी। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने मंगलवार देर शाम स्थानीय सर्किल क्षेत्र के बांसी, जोगिया व खेसरहा थाने में विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी तरीके से शिक्षक बनने के आरोपितों को दस दिनों में गिरफ्तार करने सहित कई निर्देश थानाध्यक्षों को दिए।
समीक्षा में कोतवाली बांसी में 31, खेसरहा में 17, जोगिया कोतवाली के नौ विवेचना लंबित पाई गई। 15 दिवस में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए। फर्जी अंकपत्र और प्रपत्र के मामले में बीएसए की ओर से दर्ज कराए गए पांच मुकदमों के आरोपितों को 10 दिन के अंदर गिरफ्तार कर विवेचना पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि जिन्होंने फर्जी प्रपत्र स्वीकार करके नौकरी दी है, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। फर्जी प्रपत्रों के आधार पर प्राप्त नौकरी के दौरान आहरित किए गए संपूर्ण वेतन की रिकवरी कराने के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए कहा। सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधित व राजस्व संबंधित जो प्रकरण थाना स्तर से निस्तारित नहीं होते हैं, उन सभी को प्रत्येक थाना दिवस पर सूचीबद्ध कराएं और पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम से निस्तारण करवाएं। हिस्ट्रीशीटर तथा सक्रिय बदमाशों की प्रतिमाह दो बार निगरानी अवश्य करें। अत्यंत वृद्ध हो चुके हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट बंद कराएं। इस दौरान सीओ अरुण चंद, कोतवाल बांसी छत्रपाल सिंह, एसओ खेसरहा रवींद्र सिंह, कोतवाल तहसीलदार सिंह और सर्किल के समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed