फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   arrest a criminal

Siddharthnagar News: आरोपी की बहन से बात करने पर काटा था गला

Tue, 02 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के खोरियारघुवीर सिंह गांव निवासी उमर हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात उनके गांव से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मृतक का जुल्म इतना था कि वह आरोपी की बहन से बात कर रहा था। जो उसे बुरा लग रहा था। इसलिए गला काटकर हत्या कर दी थी। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी मोहम्मद उमर (14) पुत्र मोहम्मद अजीज 29 अप्रैल शाम को लापता हो गया। मृतक की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही नजीरू उसके बेटे का अपहरण करके कहीं छुपा दिया है। इस मामले में पथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके छानबीन शुरू की। इसी बीच बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के गला काटकर हत्या कर देने की सूचना मिली। फोटो के जरिए जानकारी हुई कि उमर की लाश है। इसके बाद पथरा पुलिस मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बस्ती पहुंची, जहां शव की पहचान हो गई। अपहरण के साथ ही पुलिस ने हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकल गई। पता चला कि आरोपी गांव में ही है।
विज्ञापन

एसओ पथरा राजकुमार राजभर टीम के साथ पहुंचकर उसे दबोच लिए। पूछताछ में गांव के ही एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बहन से बात करता था, इसलिए मारना पड़ा
पूछताछ में आरोपी अब्दुल्लाह ने बताया कि मृतक उसकी बहन से बात करता था। मेरी बहन से कोई बात करे यह हमें पसंद नहीं था। कई बार कहा भी था, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसलिए बस्ती घुमाने का बहना करके ले गए थे। कलवारी थाना क्षेत्र में ले गए। वहां एक खेत में पहले अपने साथ नजीरू उर्फ नजीर के साथ मिलकर रूमाल से गला घोंट दिए, जब मौत हो गई तो चाकू से गला काट दिए इसके बाद चले गए थे।

---
सलाखों के पीछे जाने का नहीं था भय
आरोपी अब्दुल्लाह को हत्या करने का कोई पछतावा नहीं था। सलाखों के पीछे जा रहा था, लेकिन उसके चेहरे पर सिकन नहीं दिखा। 22 वर्ष की उम्र के लड़का और लंबे बाल रखे हुए और बोलने का तरीका यह बता रहा था कि यह सोइको है। क्योंकि उसने बहन से उमर की बात के बारे में परिवार को कुछ भी नहीं बताया। न ही मृतक के परिवार वालों से कुछ नहीं बोला। उसने कहा कि हमें लगा कि यह गलत कर रहा है तो, मारना ही उचित समझा और मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed