फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrangements for yoga-exercise...morning-evening walks in the village

Siddharthnagar News: गांव में योग-व्यायाम...सुबह-शाम की सैर का भी इंतजाम

Tue, 27 May 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for yoga-exercise...morning-evening walks in the village
खेसरहा क्षेत्र के कलनाखोर गांव पर शहीद भगत सिंह मनरेगा माडल पार्क में निर्माण कार्य पूर्ण। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। क्षेत्र के कलनाखोर गांव पर शहीद भगत सिंह मनरेगा माॅडल पार्क में निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साफ-सफाई व अन्य सामग्री जगह-जगह लगाने के लिए कार्य जोरों पर है।
पार्क का निर्माण होने से जहां गांव के लोग सेहत सुधारने के लिए योग कर सकेंगे, वहीं बुजुर्ग व बीमार भी यहां की सैर कर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।
प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर शहर की तर्ज पर ग्रामीण अंचलों में भी माॅडल पार्क व स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। इससे इसका समुचित लाभ गांव व क्षेत्रीय लोगों को मिल सके। इसी के तहत खेसरहा क्षेत्र के कलनाखोर गांव में करीब 35 लाख की लागत से शहीद भगत सिंह मनरेगा माॅडल पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पार्क में पाथवे, योगा शेड, अशोक स्तंभ, फाउंडेशन चेम्बर, शौचालय, झूला, लोगों के बैठने के लिए चेयर, हाईमास्ट, ओपेन जिम, पौधरोपण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मौजूदा समय में साफ-सफाई व जगह-जगह चित्रकारी का काम तेजी से चल रहा है। पार्क में कई जगह घास लगाने का काम अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि घास जिस जगह लगाया जाएगा, वहां के लिए चारों तरफ से ईंट के घेरा वा कच्ची नाली का निर्माण कार्य हो चुका है। बहुत जल्द ही वह भी लग जाएगा। गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पार्क हो जाने से यहां नजदीकी गांव के लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लाक क्षेत्र में इस तरह का विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों को पार्क में टहलने व व्यायाम करने अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed